MP Chhatarpur में संदिग्ध जहर से तीन नाबालिग बहनों की मौत, जांच में जुटे अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 22, 2026

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक गांव में नौ महीने की बच्ची समेत तीन नाबालिग बहनों की संदिग्ध जहर के कारण मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद पिपोरा गांव स्थित परिवार के घर से भोजन और कुछ संदिग्ध पदार्थों के नमूने एकत्र कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार परिवार के करीब 10 से 15 सदस्यों, जिनमें कई बच्चे भी शामिल थे, ने शुक्रवार रात बैंगन का भरता और रोटियां खाई थीं। गुप्ता ने बताया कि शनिवार सुबह चाय पीने के बाद एक बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीएमएचओ ने बताया कि सुबह करीब 8.45 बजे उसकी बहन की भी तबीयत बिगड़ी और उल्टियां होने लगीं। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। गुप्ता ने बताया कि नौ महीने की बच्ची ने सुबह अपनी मां का दूध पीया था।

बाद में उसकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तीनों बच्चियों के शवों को दफना दिया गया है। आवश्यक अनुमति मिलने के बाद शवों को कब्र से निकालकर चिकित्सकों के दल द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि बैंगन के भरते, रोटियों और अन्य संदिग्ध पदार्थों के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। मौत के वास्तविक कारण का पता जांच और प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मटगुवां थाना प्रभारी अंकुर चौबे ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चियों की मौत किसी जहरीले पदार्थ के कारण हुई या नहीं।

पुलिस ने भोजन और अन्य संदिग्ध वस्तुओं के नमूने जब्त कर जांच के लिए भेजे हैं। कुशवाहा ने बताया कि उनकी पांच बेटियां हैं, जिनमें से तीन की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि परिवार के अन्य सदस्यों ने भी रात में वही भोजन किया था, जो उनकी बेटियों ने खाया था।

प्रमुख खबरें

Balochistan में हिंदू व्यापारी Rakesh Kumar की हत्या, नोश्की बाजार में हुआ हमला

PM Narendra Modi के जन्मदिन पर Annapurna Diwas मनाएगा पश्चिम बंगाल, शुभेंदु का ऐलान

Hyderabad के Gachibowli में बहुमंजिला इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत और दो घायल

Supreme Court ने Art of Living पर NGT का फैसला पलटा, 5 करोड़ रुपये लौटाने के दिए निर्देश