13 नवंबर को नहाय खाय से Chhath Puja शुरू, 17 नवंबर को उषा अर्घ्य से होगा समापन

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 13, 2026

आज यानी 13 नवंबर से छठ पूजा का पर्व नहाय-खाय के साथ शुरु हो चुका है। देशभर में छठ पूजा का महापर्व पूरी आस्था और धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व चार दिनों तक चलता है। घरों से लेकर नदियों के घाटों तक एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है।

इस खास मौके पर भगवान सूर्य और छठी मइया की विशेष आराधना की जाती है, इसके लिए व्रती पूरी 36 घंटे तक कठिन निर्जला व्रत रखते हैं।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से संतान की प्राप्ति होती है और संतान के स्वास्थ्य व दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि कब से शुरु होगी छठी पूजा और संध्या अर्घ्य एवं उषा अर्घ्य का क्या समय रहेगा।

नहाय खाय 2026 की तारीख

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर नहाय खाय की परंपरा शुरु होती है।

चतुर्थी तिथि की शुरुआत- 12 नवंबर को शाम 06 बजकर 09 मिनट पर
चतुर्थी तिथि का समापन- 13 नवंबर को रात 08 बजकर 42 मिनट पर

वैदिक पंचांग के अनुसार, छठ पूजा की शुरुआत आज यानी 13 नवंबर से हो चुकी है। पहले दिन नहाय-खाय किया जाता है।

खरना 2026

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को खरना का पर्व मनाया जाता है।

पंचमी तिथि की शुरुआत- 13 नवंबर को रात 08 बजकर 42 मिनट पर
पंचमी तिथि का समापन- 14 नवंबर को रात 11 बजकर 23 मिनट पर

छठ पूजा 2026 संध्या अर्घ्य डेट और टाइम

छठ पूजा के तीसरे दिन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का विधान है।

षष्ठी तिथि का समापन- 14 नवंबर को रात को 11 बजकर 23 मिनट पर
षष्ठी तिथि का समापन- 16 नवंबर को रात 2 बजे
सूर्यास्त का समय- 05 बजकर 45 मिनट पर

छठ पूजा 2026 उषा अर्घ्य डेट और टाइम

छठ पूजा के आखिरी दिन सप्तमी तिथि पर होता है, इस दिन उगते हुए सूर्य देव का अर्घ्य देने का विधान है-

सप्तमी तिथि की शुरुआत- 16 नवंबर को रात 02 बजे
सप्तमी तिथि का समापन- 17 नवंबर को सुबह 04 बजकर 19 मिनट पर

छठ पूजा का धार्मिक महत्व

नहाय-खाय

इस दिन तन और मन की शुद्धि का पहला चरण है, जिसमें स्नान के बाद सात्विक कद्दू-भात का सेवन किया जाता है।

खरना

दूसरे दिन पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर शाम को षष्ठी देवी को अर्पित गुड़-चावल की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। वैसे यह दिन आत्मिक शुद्धि का दिन है, जिसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का कठिन और निर्जला व्रत शुरु होता है।

संध्या अर्घ्य

तीसरे दिन ढलते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके साथ ही सूर्य देव और छठी माता की पूजा-अर्चना करने का विधान है।

उषा अर्घ्य

चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद व्रती प्रसाद ग्रहण कर पारण करते हैं और यह पर्व चार दिवसीय कठोर तपस्या के साथ पूर्ण होता है।

प्रमुख खबरें

Imphal West में जबरन वसूली के आरोप में UNLF-P सदस्य गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

Juhi Chawla का 59वां जन्मदिन, Miss India से भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस बनने का सफर

सुनील मित्तल बोले- उपग्रह संचार का Kill Switch भारत के पास होना जरूरी

Delhi में इस मौसम पहली बार AQI 403 पहुंचा, हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज