Imphal West में जबरन वसूली के आरोप में UNLF-P सदस्य गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 13, 2026

मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में सुरक्षा बलों ने जबरन वसूली की गतिविधियों में कथित रूप से शामिल होने और अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक बयान के अनुसार, राज्य पुलिस के कमांडो और असम राइफल्स की 31वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को लिलोंग चाजिंग मैरेंगखोंग लेइकाई में तलाशी अभियान के दौरान हवाइबाम लखामोन (58) को गिरफ्तार किया।

वह यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (प्रोग्रेसिव) का सदस्य था, जिसने 2023 में केंद्र और राज्य सरकार के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। पुलिस ने बताया कि उसे जबरन वसूली की गतिविधियों में कथित संलिप्तता और अवैध रूप से हथियार एवं गोला-बारूद रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसके पास से कारतूस भरी मैगजीन के साथ एक पिस्तौल जब्त की गई।

इस बीच, पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बिष्णुपुर जिले में केइफा रोड के आसपास एक अभियान के दौरान दो देसी पिस्तौल, तीन हथगोले और दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए। बयान में यह जानकारी दी गई।

प्रमुख खबरें

13 नवंबर का इतिहास: Paris Terror Attack में मारे गए थे 130 लोग

Juhi Chawla का 59वां जन्मदिन, Miss India से भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस बनने का सफर

13 नवंबर को नहाय खाय से Chhath Puja शुरू, 17 नवंबर को उषा अर्घ्य से होगा समापन

सुनील मित्तल बोले- उपग्रह संचार का Kill Switch भारत के पास होना जरूरी