Chhath Puja के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य, Gorakhpur से Delhi तक सूर्यास्त समय

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 15, 2026

छठ पर्व के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य देव को संध्या अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन व्रती नदी, तालाब और अन्य जलाशयों में खड़े होकर सूर्य देव को जल और दूध अर्पित करते हैं। लेकिन, अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त का समय अलग होता है।

आइए जानते हैं पटना, रांची, दिल्ली, गोरखपुर, वाराणसी और अन्य शहरों में सूर्यास्त का समय क्या रहेगा।

छठ पूजा 2026 पर कब है संध्या अर्घ्य?

छठ का त्योहार चार दिनों तक चलता है। इस महापर्व के तीसरे दिन संध्या अर्ध्य दिया जाता है। इस दिन व्रती पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ डूबते हुए सूर्य की पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य देव को संध्या अर्घ्य देने से परिवार में सुख-समृद्धि बनीं रहती है। इसके साथ ही कुछ व्रती अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करते हैं। छठ पूजा के तीसरे दिन सूर्यास्त के समय अर्घ्य दिया जाता है। यहां पर देखें सूर्यास्त का संभावित समय की सूची।

संध्या अर्घ्य का समय

पटना- 5 बजकर 01 मिनट
रांची- 5 बजकर 04 मिनट
दिल्ली- 5 बजकर 28 मिनट
कानपुर- 5 बजकर 19 मिनट
लखनऊ- 5 बजकर 16 मिनट
गोरखपुर- 5 बजकर 19 मिनट
वाराणसी- 5 बजकर 10 मिनट
छपरा- 5 बजकर 02 मिनट
मोतिहारी- 5 बजकर 00 मिनट
दरभंग- 4 बजकर 57 मिनट
धनबाद- 4 बजकर 59 मिनट
गया- 5 बजकर 03 मिनट
जौनपुर- 5 बजकर 11 मिनट

संध्या अर्घ्य देते समय इन बातों का रखें ध्यान

- छठ पूजा के दिन व्रती सुबह से ही तैयारियों में लग जाता है। बांस के सूप और दउरा में ठेकुआ, चावल के लड्डू, गन्ना, नारियल, केला और अन्य मौसमी फल सजाए जाते हैं।

- फिर परिवार के सभी सदस्य पूजा सामग्री लेकर घाट पर पहुंचते हैं। सूर्यास्त के समय व्रती पानी में खड़े होकर सूर्य देव को जल और दूध से अर्घ्य देते हैं। इस दौरान छठी मैया का ध्यान किया जाता है और परिवार की खुशहाली के लिए कामना की जाती है।

- घाट पर दीपक जलाए जाते हैं और छठी मैया के पारंपरिक गीत गाए जाते हैं। वैसे इस पर्व में साफ-सफाई और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। इसके साथ ही पानी में उतरते समय सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

प्रमुख खबरें

काहिरा में Piyush Goyal ने Elsewedy Electric के CEO से की बातचीत

COP31 में उठा मुद्दा: भीषण गर्मी से गर्भवती महिलाओं को गंभीर खतरा, विशेषज्ञों ने मांगा विशेष एक्शन प्लान

काहिरा में Piyush Goyal बोले, भारत और Egypt के बीच व्यापार बढ़ाने के असीमित अवसर

Lakshya Sen ने Koki Watanabe को हराकर जीता Kumamoto Masters का खिताब