काहिरा में Piyush Goyal ने Elsewedy Electric के CEO से की बातचीत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 15, 2026

भारत और मिस्र के बीच व्यापारिक एवं निवेश सहयोग को नई दिशा देने की संभावनाओं के बीच केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र की बहुराष्ट्रीय कंपनी अल्स्वेदी इलेक्ट्रिक के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अहमद अल्स्वेदी से मुलाकात की। 14 नवंबर को काहिरा में हुई इस बैठक में भारत में निवेश की संभावनाओं और विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। गोयल ने सोशल मीडिया पर साझा जानकारी में बताया कि बैठक के दौरान विद्युत उपकरण, स्मार्ट मीटर और डेटा केंद्र जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साझेदारी मजबूत करने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।

उन्होंने कहा कि भारत इस समय विकास के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। देश का विशाल बाजार वैश्विक कंपनियों के लिए निवेश, नवोन्मेषण और कारोबार के विस्तार के व्यापक अवसर उपलब्ध करा रहा है। गौरतलब है कि अल्स्वेदी इलेक्ट्रिक मिस्र की प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनियों में शामिल है।

कंपनी बिजली केबल, बिजली समाधान, इंजीनियरिंग, निर्माण तथा एकीकृत ऊर्जा एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करती है। गोयल दो दिन की मिस्र यात्रा पर हैं। उनके नेतृत्व में 132 सदस्यीय भारतीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी मिस्र पहुंचा है।

प्रमुख खबरें

Chhath Puja के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य, Gorakhpur से Delhi तक सूर्यास्त समय

COP31 में उठा मुद्दा: भीषण गर्मी से गर्भवती महिलाओं को गंभीर खतरा, विशेषज्ञों ने मांगा विशेष एक्शन प्लान

काहिरा में Piyush Goyal बोले, भारत और Egypt के बीच व्यापार बढ़ाने के असीमित अवसर

Lakshya Sen ने Koki Watanabe को हराकर जीता Kumamoto Masters का खिताब