अस्ताचलगामी भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व छठ पूजा की हो गयी शुरुआत

By आरती पांडेय | Nov 09, 2021

वाराणसी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व चराचर सृष्टि  लोक आस्था में गहराई तक गुंथा छठ पूजा के महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान सोमवार से नहाय-खाय के  विधि के साथ शुरू हो गया है। छठ पूजा करने वाली सभी व्रती महिलाओं ने प्रात:काल से ही स्नान-ध्यान कर व्रत का शुभारंभ कर दिया है। शुद्ध सात्विक भोजन जो  बिना लहसुन-प्याज की लौकी और चना की सब्जी व दाल आदि खाकर व्रत के अनुष्ठान का व्रती महिलाओं ने आरंभ किया। आज 9 नवंबर यानी मंगलवार को दूसरे दिन भी व्रती महिलाएं पूरे दिन व्रत रखकर शाम को लोहंडा-खरना का पूजा करेंगी। इसमे पूरे दिन के व्रत के बाद शाम को बखीर-रोटी  बनाया जाता है और पूजा करके व्रती महिलायें यही खाएंगी। फिर तीसरे दिन यानी बुधवार को भगवान सूर्य को सायंकालीन व चौथे दिन यानी गुरुवार को प्रात:कालीन अ‌र्घ्य दिए जाएंगे। 

प्रमुख खबरें

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार

Bihar Building Bye laws 2026 के प्रारूप पर GoM बैठक में नियमों को सरल बनाने पर हुई चर्चा

Mumbai के मॉल में नकली PMO ID और हथियार संग घुसे दो आरोपियों को कोर्ट से मिली जमानत