छठ पूजा में भक्तों ने यमुना नदी के जहरीले बुलबुले झाग में लगाई डुबकी, देखिए वीडियो

Devotees take a dip in the poisonous bubble foam of Yamuna river in Chhath Puja
निधि अविनाश । Nov 9 2021 5:46PM

सोमवार से छठ पूजा उत्सव की शुरुआत के साथ राजधानी दिल्ली के यमुना नदी के किनारे कई श्रद्धालु एकत्र हुए। इन श्रद्धालुओं ने जहरीली झाग से ढके प्रदूषित नदी के पानी में डुबकी लगाई। एएनआई द्वारा ट्विटर पर पोस्ट की गई एक वीडियो क्लिप में कई महिलाएं सफेद झाग के बीच पानी में नहाते हुए दिखाई दे रही है।

छठ पूजा शुरू हो गई है और पूजा के पहले दिन कई भक्तों ने यमुना नदी के जहरीले बुलबुले फोम की एक मोटी परत में डुबकी लगाई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। सोमवार से छठ पूजा उत्सव की शुरुआत के साथ राजधानी दिल्ली के यमुना नदी के किनारे कई श्रद्धालु एकत्र हुए। इन श्रद्धालुओं ने जहरीली झाग से ढके प्रदूषित नदी के पानी में डुबकी लगाई। एएनआई द्वारा ट्विटर पर पोस्ट की गई एक वीडियो क्लिप में कई महिलाएं साड़ी और सलवार कमीज पहने बर्फ की तरह दिखाई देने वाले सफेद झाग के बीच घुटने तक गहरे पानी में नहाते हुए दिखाई दे रही है।

इसे भी पढ़ें: परिजनों ने कमला नेहरू अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

जानकारी के लिए बता दें कि, छठ पर्व चार दिनों का होता है और यह पर्व भगवान सूर्य को समर्पित है। यह पर्व पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग मनाते है।  10 नवंबर को भक्त सूर्य भगवान को अर्घ्य देंगे जिसका ध्यान रखते हुए दिल्ली सरकार ने पिछले हफ्ते राष्ट्रीय राजधानी में 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया। दिल्ली में छठ उत्सव ने 2019 में वैश्विक सुर्खियां बटोरीं, जब कालिंदी कुंज में जहरीले झाग के बीच नदी के पानी में खड़े भक्तों की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होने लगी थी।नदी में प्रदूषण को रोकने के लिए, दिल्ली सरकार ने इस साल जून में, नवीनतम बीआईएस मानकों के अनुरूप साबुन और डिटर्जेंट की बिक्री पर रोक लगा दी थी। बाद में सितंबर में कुछ विशेषज्ञों ने सुझाव दिया था कि यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए नदी में औद्योगिक कचरे के बहाव को रोका जाना चाहिए। विशेषज्ञों ने यह भी सलाह दी कि नदी की सफाई के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रवाह को बनाए रखा जाना चाहिए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़