Chhattisgarh Communal Violence | छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में जमानत पर छूटे आरोपियों ने किया हमला, भड़की सांप्रदायिक हिंसा, 6 पुलिसकर्मी घायल

By रेनू तिवारी | Feb 02, 2026

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले का दुतकैयां गांव रविवार को हिंसा की आग में झुलस गया। एक पुराने मामले में जमानत पर रिहा हुए तीन आरोपियों द्वारा स्थानीय युवकों पर रॉड से हमला करने के बाद दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने पहुँची पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया, जिसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के दुतकैयां गांव में रविवार शाम हुई झड़पों के दौरान ग्रामीणों के पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, करीब एक साल पहले गांव के एक मंदिर में कथित तौर पर मूर्ति तोड़ने के मामले में आरिफ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद ये लोग ग्रामीणों को कथित तौर पर धमका रहे थे और मंदिर मामले से जुड़े गवाहों को परेशान कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह आरिफ और दो अन्य आरोपियों ने कथित तौर पर चार से छह युवकों पर पुलिस से शिकायत करने का आरोप लगाते हुए रॉड से हमला किया जिसके बाद दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क उठी। गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने बताया कि कथित हमलों के बाद दुतकैयां गांव और आसपास के दो गांवों में तनाव काफी बढ़ गया। उन्होंने बताया कि घटना से आक्रोशित कुछ स्थानीय लोगों ने आरोपियों के घरों का घेराव किया और उनमें आग लगा दी। हिंसा फैलने पर कुछ वाहनों में आगजनी की गई और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया।

इसे भी पढ़ें: Drink To Lower Bad Cholesterol: High Cholesterol की छुट्टी करेगा यह देसी ड्रिंक, नसों में जमा LDL Fat होगा बाहर

इस दौरान पांच से छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘ग्रामीणों पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ तीन मामले दर्ज किए गए हैं।’’ उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने और शांति बहाल करने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप