Chhattisgarh: नक्सलियों से अमित शाह की अपील, हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटें, मारे जाने पर कोई नहीं होता खुश

By अंकित सिंह | Apr 05, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके दंतेवाड़ा के दौरे पर हैं। अमित शाह ने कहा कि अगले मार्च तक हम पूरे देश को इस लाल आतंक (नक्सलवाद) से मुक्त कराने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अब वो समय चला गया जब यहां गोलियां चलती थीं, बम फटते थे। मैं उन सभी लोगों से, जिनके हाथ में हथियार हैं, सभी नक्सली भाइयों से आग्रह करने आया हूं कि वे अपने हथियार छोड़ दें। जब कोई नक्सली मारा जाता है तो कोई खुश नहीं होता, लेकिन इस क्षेत्र को विकास की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय संसद में वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के पारित होने के सियासी मायने को ऐसे समझिए

इससे पहले अमित शाह ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी थे। चौदहवीं शताब्दी में निर्मित धार्मिक स्थल दंतेश्वरी मंदिर देवी दंतेश्वरी को समर्पित है। यह मंदिर दक्षिण बस्तर क्षेत्र में राजधानी रायपुर से लगभग 400 किलोमीटर दूर दंतेवाड़ा शहर में स्थित है। नवरात्र (चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र) के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। राज्य के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार रात रायपुर पहुंचे शाह का यहां राज्य सरकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है।

प्रमुख खबरें

चुनाव से कुछ महीने पहले 1 लाख नौकरी क्यों? Akhilesh Yadav ने योगी सरकार और BJP पर लगाए कई आरोप

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद गुजरात के एनआरआई समेत 26 लोग लापता, तलाश जारी

Mojtaba Khamenei ने मुस्लिम देशों से की एकजुट होने की अपील, अमेरिका-इजरायल को बताया ‘असली दुश्मन’

The Academy ने शेयर किया Yeh Jawaani Hai Deewani का खास वीडियो, Ranbir-Deepika के संवाद ने जीता सबका दिल