Chhattisgarh : शराब कारोबारी समेत अन्य पर केबल ऑपरेटर के अपहरण का मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2023

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक केबल ऑपरेटर का अपहरण कर उससे रंगदारी मांगने के आरोप में एक शराब कारोबारी और उसके परिजन सहित सात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी केबल ऑपरेटर अरविंद कुमार पवार की तहरीर पर शुक्रवार को कोतवाली थाने में कारोबारी, उसके बेटे, भतीजे व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘पवार ने पिछले साल तीन अगस्त को यहां दर्री थाने में कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिन्होंने उसके ‘सेट टॉप बॉक्स’ का ‘क्लोन’ बनाकर फर्जी आईडी बनाई थी, जिससे उसका कारोबार प्रभावित हुआ।

इसके बाद से उसे केस वापस लेने की धमकी भरे फोन आ रहे थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पवार के मुताबिक, वह इस मामले में नौ अप्रैल को कोरबा पहुंचा था, लेकिन एक होटल से उसका अपहरण कर उसे बिलासपुर ले जाया गया। उसे धमकाया गया और आरोपी को पैसे देने के लिए कहा गया।’’ कोतवाली थाने के अधिकारी रूपक शर्मा ने कहा कि मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

US-Iran के बीच New Deal की पेशकश, क्या प्रतिबंधों के बदले परमाणु कार्यक्रम रोकेगा तेहरान?

Tamil Nadu में सियासी गतिरोध खत्म! Vijay कल ले सकते हैं शपथ, राज्यपाल से मिल सरकार बनाने का दावा किया पेश

BJP पूंजीवाद को देती है बढ़ावा , Akhilesh Yadav का सरकार पर हमला, बोले- जल्द बढ़ेंगे Petrol-Diesel के दाम

इस बार हमारी सरकार (व्यंग्य)