Chhattisgarh: CM बघेल का ऐलान, बेरोजगारों को ढाई हज़ार रुपये का मिलेगा बेरोजगारी भत्ता, आरक्षण को लेकर कही यब बात

By अंकित सिंह | Mar 06, 2023

चुनावी साल में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा ऐलान किया है। भूपेश बघेल ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश किया। इस बजट में बेरोजगार युवाओं को 2500 रुपये का मासिक भत्ता देने की घोषणा की गई है। योजना के तहत 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के 12वीं कक्षा उत्तीर्ण बेरोजगार युवा, जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख से कम होगी, उन्हें 2,500 रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह हमारा सरप्लस बजट है जिसमें समाज के सभी क्षेत्रों के लिए चीजें हैं। उन्होंने दावा किया कि यह छत्तीसगढ़ को आगे ले जाएगा। नौकरियों के लिए आरक्षण महत्वपूर्ण है, लेकिन भाजपा सरकार ने राजभवन में इसे बाधित किया है। 

इसे भी पढ़ें: भारत में 70 वर्षों से थोपी गई पश्चिमी मानसिकता मोदी सरकार के दौरान बदली: अनुराग ठाकुर

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ग्राम कोटवारों के मानदेय में वृद्धि की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्राम पटेलों का मासिक मानदेय दो हजार रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में कार्यरत सफाई कर्मियों का मानदेय 2,500 रुपये से बढ़ाकर 2,800 रुपये प्रतिमाह किया जाएगा। मुख्यमंत्री नेकहा कि बजट में मनेन्द्रगढ़, गीदम, जांजगीर चांपा और कबीरधाम जिलों में चार नये मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिये 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. उन्होंने कहा कि बजट में किसी नए कर का प्रस्ताव नहीं है।

प्रमुख खबरें

एक से बढ़कर एक हथियार से भारत को लैस कर रहा रूस, SU-57 के बाद अब T-72 टैंक की बारी

ICC Women ODI Rankings में Smriti Mandhana नंबर 1 पर बरकरार, मिले 790 रेटिंग अंक

Riyadh Airport पर कामकाज बंद, Saudi Arabia हमले में 1 भारतीय की मौत और 4 ICU में भर्ती

सऊदी को बचाने क्यों नहीं आया अमेरिका, साजिश में सबक के सब शामिल थे? अब खुल गया राज!