प्रियंका गांधी के स्वागत में 2 किमी तक सड़क पर बिछा दी गई पंखुड़ियां, 6 हजार किलो से अधिक गुलाब के फूलों का हुआ इस्तेमाल

Priyanka Gandhi
ANI
अभिनय आकाश । Feb 25 2023 6:55PM

प्रियंका गांधी के स्वागत में लगभग 2 किलोमीटक तक सड़क को सजाने के लिए 6 हजार किलोग्राम से अधिक गुलाब के फूलों का इस्तेमाल किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 85वें पूर्ण अधिवेशन के लिए शनिवार को रायपुर में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं के स्वागत के लिए सड़क पर फूल बिछाए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन में शामिल होने के लिए शनिवार को रायपुर पहुंचीं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी की अगवानी की। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी का 85वां पूर्ण अधिवेशन शुरू हुआ। पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को सत्र को संबोधित किया।

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी के भाषण में हताशा दिखाई दी, संस्थाओं की स्वायत्ता पर हमला : रविशंकर प्रसाद

प्रियंका गांधी के स्वागत में लगभग 2 किलोमीटक तक सड़क को सजाने के लिए 6 हजार किलोग्राम से अधिक गुलाब के फूलों का इस्तेमाल किया गया। फूलों की कालीन के दोनों तरफ रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान पहने लोक कलाकातों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। पूर्ण सत्र में शनिवार को राजनीतिक और आर्थिक प्रस्तावों समेत अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 26 फरवरी को पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे। पूर्ण सत्र का एजेंडा तय करने के लिए शुक्रवार को संचालन समिति की बैठक हुई।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़