छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के पिता गिरफ्तार, ब्राह्मण समाज के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी

By अंकित सिंह | Sep 07, 2021

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी के बाद नंद कुमार बघेल के खिलाफ पुलिस ने यह एक्शन लिया है। रायपुर के डीडी नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। खास बात यह भी है कि नंद कुमार बघेल को रायपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जब से नंद कुमार बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी उसके बाद उनकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे। आपको बता दें कि हाल में ही नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ लखनऊ में विवादित टिप्पणी की थी। उनकी टिप्पणी के बाद समाज के लोगों में काफी आक्रोश था। इसी को लेकर एफआईआर  भी उनके खिलाफ दर्ज करवाया गया। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दिल्ली भी पहुंच गई। फिलहाल उन्हें मीडिया से दूर रखा गया है। खुद सीएम भूपेश बघेल ने हीं अपने पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। भूपेश बघेल ने कहा था कि पिता के रूप में उनका पूरा सम्मान है लेकिन माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar ने टाला बड़ा विमान हादसा, दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में हुए सम्मानित

नागपुर में कार से लूटे गए 3.28 करोड़ रुपये Madhya Pradesh से बरामद, 3 गिरफ्तार

पंजाब में BJP और Akali Dal का समझौता हताशा भरा, Sachin Pilot ने साधा निशाना

Sourav Das का आरोप: युवाओं के आंदोलन से डरी सरकार, Oxford Union जाने से रोका गया