छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में जल संसाधन विभाग की विभिन्न लंबित परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में प्रगति लाने के लिए ठोस रणनीति अपनाई जाए और इन कामों की गति तेज की जाए।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री राज्य में निर्माणाधीन जल परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से वर्ष 2015 से पूर्व की अपूर्ण जल परियोजनाओं समेत सभी लंबित निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

प्रमुख खबरें

भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए खुला, संसद से नया कानून पास

Bangladesh: शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका में हिंसा, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर असर

निफ्टी और सेंसेक्स में चार दिन बाद तेजी, वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा

Adani Group का बड़ा दांव: एयरपोर्ट कारोबार में पांच साल में ₹1 लाख करोड़ निवेश की योजना