Chhattisgarh : लोकसभा उम्मीदवारों का चयन करने के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग समिति की हुई बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2024

लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों की सूची तय करने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की यहां रविवार को एक बैठक हुई। इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि उम्मीदवारों के चयन के लिए जीतने की क्षमता मुख्य मानदंड है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘सभी 11 सीट पर जनभावना कांग्रेस के पक्ष में है। हमने उन सभी उम्मीदवारों की सूची बना ली है जो जीतने के योग्य हैं और उस पर चर्चा कर रहे हैं।’’ उल्लेखनीय है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को दो सीट पर जीत मिली थी।

प्रमुख खबरें

India vs New Zealand series squad | टेस्ट और दो अलग-अलग वनडे स्क्वॉड घोषित, रवींद्र जडेजा वनडे से बाहर, आकाश दीप की वापसी

Himachal Pradesh: शिमला के रामपुर में महसूस हुए Earthquake के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज

Tamil Nadu Heavy Rainfall Alert | तमिलनाडु में कुदरत का कहर! IMD ने 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया, चेन्नई समेत पूरे राज्य में भारी बारिश की चेतावनी

CJP Connaught Place Tiranga March | दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई! अभिजीत दिपके प्रिवेंटिव डिटेंशन में, रिहाई के बाद भड़कीं AISA प्रमुख नेहा बोरा