Chhattisgarh: भारतमाला परियोजना भूमि अधिग्रहण मामले में ईडी की छापेमारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2025

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तक सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधी मुआवजे के भुगतान में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में सोमवार को छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि हरमीत सिंह खनूजा, उनके कथित सहयोगियों, कुछ सरकारी अधिकारियों और जमीन मालिकों से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की जा रही है। भारतमाला परियोजना के तहत लगभग 26,000 किलोमीटर लंबे आर्थिक गलियारों के विकास की परिकल्पना की गई है जिनके स्वर्णिम चतुर्भुज (जीक्यू) और उत्तर-दक्षिण एवं पूर्व-पश्चिम (एनएस-ईडब्ल्यू) गलियारों के साथ मिलकर सड़कों पर अधिकतर माल ढुलाई का भार वहन करने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया