Chhattisgarh: सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत, 23 अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2024

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सड़क दुर्घटना में पांच महिलाओं और तीन बच्चों की मौत हो गई है तथा 23 अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पथर्रा गांव के लोग पिकअप वाहन में सवार होकर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने तिरैया गांव गए थे और रविवार रात जब वे लौट रहे थे तभी पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े एक छोटे ट्रक से टकरा गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जिनकी पहचान भूरी निषाद (50), नीरा साहू (55), गीता साहू (60), अग्निया साहू (60), खुशबू साहू (39), मधु साहू (पांच), रिकेश निषाद (छह) और ट्विंकल निषाद (छह) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में 23 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों एवं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि घायलों को दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया और उनमें से चार लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

गुजरात: पाटन में Congress कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर बवाल, पुलिस आश्वासन के बाद धरना खत्म

London में Prince William ने Sourav Ganguly और Ajinkya Rahane संग खेला Cricket

बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर Supreme Court के फैसले को असदुद्दीन ओवैसी ने दी चुनौती

Supreme Court ने हत्या की सजा घटाने पर जताई नाराजगी, HC के आदेश पर भेजा नोटिस