Madurai के तिरुप्परनकुंद्रम में उच्ची पिल्लयार मंदिर के पास 15 दिसंबर तक दीप जलाने की मिली छूट

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 29, 2026

तमिलनाडु के मदुरै जिले की तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित उच्ची पिल्लयार मंदिर के नजदीक श्रद्धालुओं को 29 नवंबर से 15 दिसंबर तक दीपक जलाने की अनुमति दी गई है। उच्चतम न्यायालय द्वारा अरुलमिगु सुब्रमण्य स्वामी मंदिर के लिए नियुक्त प्रशासनिक रिसीवर ने रविवार को यह जानकारी दी। दोनों रिसीवर द्वारा संयुक्त रूप से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस दौरान आम लोगों को सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे के बीच दीपक जलाने की अनुमति होगी।

मंदिर के रिसीवर ने भक्तों और आम जनता से अपील की कि वे प्रशासनिक अधिकारियों और केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, शांतिपूर्ण ढंग से दीप जलाने में पूरा सहयोग दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखें। इससे पहले, उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार, 28 नवंबर को शाम करीब पांच बजे तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी के ऊपर बने पाषाण दीप स्तंभ ‘दीपथून पर ‘तिरुकार्तिगई दीपम’ प्रज्वलित किया गया। यह प्रक्रिया न्यायायल द्वारा रिसीवर के तौर पर नियुक्त मेघालय उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एस. वैद्यनाथन और मद्रास उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी. पार्थिबन की सीधी देखरेख में संपन्न हुई।

प्रमुख खबरें

Chamkaur Sahib में बदले राजनीतिक समीकरण, AAP छोड़कर Charanjit Singh ने थामा अकाली दल का हाथ

अगले हफ्ते पांच IPO से 5,700 करोड़ जुटाने उतरेंगी Encube Ethicals और Integris Medtech

तमिलनाडु के हितों से समझौता नहीं होगा, Rahul Gandhi से बोले DMK प्रमुख MK Stalin

Dhruv Jurel बोले पांचवें दिन Hagley Oval की पिच पर बल्लेबाजी होगी आसान