Chhattisgarh elections: congress ने कसी कमर, सितंबर के पहले सप्ताह में आ सकती है उम्मीदवारों की सूची

By अंकित सिंह | Aug 25, 2023

कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची सितंबर के पहले सप्ताह में जारी कर सकती है। छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची पहले ही जारी कर दी है। राज्य में विधानसभा की कुल 90 सीट है। भाजपा ने अभी 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही रहता है। आगामी चुनावों से पहले, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को सात सदस्यीय कार्यकारी समिति का गठन किया और पार्टी की राज्य इकाई में 23 महासचिव और 140 सचिव नियुक्त किए। 

इसे भी पढ़ें: 'Rahul Gandhi आधारहीन बयान देने में माहिर', BJP का सवाल, कांग्रेस नेता को चीन से इतना प्यार क्यों

बघेल का तंज

इससे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उनके कुछ करीबियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई का मकसद सिर्फ उनकी सरकार को बदनाम और अस्थिर करना है, लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि ऐसा लगता है कि प्रदेश में अब उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी का कोई प्रत्याशी नहीं, बल्कि ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में यह भी कहा कि वह ‘मरने’ और ‘जेल जाने’ से नहीं डरते। ईडी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, मुख्यमंत्री के दो ओएसडी, एक कारोबारी समेत अन्य लोगों के यहां बुधवार को छापा मारा था।

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास