छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, चार माओवादियों का शव बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में अब तक चार माओवादियों के शव बरामद किये गये हैं। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान शाम (शनिवार) से ही सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने अब तक मुठभेड़ स्थल से चार माओवादियों के शव और इंसास, एसएलआर राइफलों सहित कई अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री व दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की हैं।

उन्होंने बताया कि चूंकि अभियान अभी भी जारी है, इसलिए मुठभेड़ के स्थान, अभियान में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या तथा अन्य संवेदनशील जानकारी इस समय साझा नहीं की जा सकती। अधिकारियों ने बताया कि अभियान पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

हिंदी वाले पानी पुरी बेचते हैं, DMK मंत्री के बयान से Tamil Nadu Election में उत्तर-दक्षिण विवाद गहराया

Critical Minerals मुद्दे पर जयशंकर के भाषण को बिना पलक झपकाए सुनते रहे 55 देश, China की बादशाहत तोड़ने के लिए बनाई गई बड़ी रणनीति

T20 World Cup में Tilak Varma का धमाकेदार कमबैक, बोले- पूरा स्टेडियम नाम चिल्लाएगा, उम्मीद नहीं थी

Rabies Prevention Tips: Dog Bite के बाद पहले 15 मिनट हैं बेहद अहम, यह First Aid बचा सकता है आपकी जान