द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखने से रोक रही छत्तीसगढ़ सरकार: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2022

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है सत्ताधारी दल कांग्रेस नहीं चाहती कि राज्य के लोग द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखें। विधानसभा में सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाया और कहा कि राज्य सरकार सिनेमाघर मालिकों से यह सुनिश्चित करने के लिए कह रही है कि लोग बड़ी संख्या में फिल्म न देख सकें।

बाद में विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान अग्रवाल ने कहा कि कई राज्यों ने फिल्म को मनोरंजन कर से छूट प्रदान की है। उन्होंने मांग की ​कि छत्तीसगढ़ में भी यह फिल्म मनोरंजन कर से मुक्त हो। विधायक ने कहा कि उनकी पार्टी के नेता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म देखेंगे। अग्रवाल के आरोपों का खंडन करते हुए कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा फिल्म पर राजनीति करने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें: आईपीएल की तैयारी में जुटी केकेआर , अभ्यास किया शुरू

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने एक बयान में कहा है कि भाजपा के लिये हिन्दुत्व और हिन्दु सिर्फ राजनीति का विषय है और वह हिन्दुत्व के नाम पर सिर्फ हिन्दु मतों के ध्रुवीकरण की राजनीति करती है।

ठाकुर ने कहा कि ‘कश्मीर फाईल्स’ फिल्म के कथानक के बारे में भाजपाई जिस प्रकार का आचरण कर रहे उससे भी यही स्पष्ट हो रहा कि भाजपाई कश्मीरी पंडितों के ऊपर हुये अत्याचारों का राजनीतिकरण करना चाह रहे और उनकी पीड़ा से भाजपा को कोई मतलब नहीं है।

प्रमुख खबरें

Belagavi में घर के अंदर फ्रिज फटने से लगी भीषण आग, 4 महिलाओं की मौत और 2 गंभीर रूप से झुलसे

Donald Trump ने डाक मतपत्र पर रोक खारिज होने के बाद Supreme Court की आलोचना की

Rural India में सुधार और Female Labour Force बढ़ने से अगस्त में Unemployment Rate घटी

Masood Azhar पर 70 लाख के इनाम को भारत ने बताया Pakistan का नया ढोंग