Chhattisgarh government शुक्रवार से रायपुर में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2026

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार से पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू की जाएगी, जिसके तहत शहर के 21 पुलिस थाने नयी व्यवस्था के तहत सीधे काम करेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर में पुलिस आयुक्त प्रणाली शुरू करने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि नयी व्यवस्था के लिए, रायपुर जिले को दो पुलिस जिलों - रायपुर शहरी और रायपुर ग्रामीण में पुनर्गठित किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि आयुक्त प्रणाली के तहत, रायपुर शहरी में पुलिसिंग की जिम्मेदारी पुलिस आयुक्त, रायपुर शहरी नामक अधिकारी के पास होगी, जो पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) रैंक का होगा।

अधिसूचना के अनुसार रायपुर शहरी पुलिस जिले में 21 पुलिस थाने शामिल होंगे, जिनमें सिविल लाइंस, देवेंद्र नगर, तेलीबांधा, कोतवाली, गंज, मौदहापारा, गोल बाजार, पुरानी बस्ती, डीडी नगर, अमानाका, आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, राजेंद्र नगर, मुजगहन, टिकरापारा, उरला (बिरगांव नगर निगम की सीमा के बाहर के गांवों को छोड़कर), खमतराई, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Gautam Adani Birthday: Hindenburg से Asias Richest तक, Gautam Adani की Unstoppable Comeback Story

Donald Trump को उनके ही देश ने दिया बड़ा झटका! US सीनेट ने पास किया ईरान युद्ध रोकने का प्रस्ताव, जानिए इस ऐतिहासिक वोटिंग के मायने

India-US Trade Agreement | $500 अरब के मिशन 500 के बेहद करीब पहुंचे मोदी और ट्रंप

Lohagad Fort Murder Mystery | कातिल की एक हुडी ने कैसे फेल कर दिया मंगेतर का परफेक्ट क्राइम प्लान? एक गलती और सलाखों के पीछे आरोपी