छत्तीसगढ़ में सामने आये कोविड-19 के 20 नए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2022

रायपुर| छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 20 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में सोमवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,51,819 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि आज दुर्ग से तीन, धमतरी से एक, बलौदाबाजार से एक, बिलासपुर से दो, रायगढ़ से दो, जांजगीर—चांपा से दो, सरगुजा से एक, कोरिया से एक, सूरजपुर से एक,बस्तर से दो और बीजापुर से चार मामले सामने आये।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,51,819 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,37,505 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 280 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,034 लोगों की मौत हुई है।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच