लॉकडाउन में मनरेगा के तहत रोजगार देने में छत्तीसगढ़ सबसे आगे रहा: भूपेश बघेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2020

नयी दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना’ (मनरेगा) के तहत रोजगार देने के मामले में उनका राज्य सबसे आगे रहा है। राज्य के सूचना विभाग की ओर से यहां जारी बयान के मुताबिक, बघेल ने कहा, ‘‘सभी सरपंचों, मनरेगा की राज्य इकाई, ज़िला एवं जनपद पंचायतों की टीम को बधाई देता हूं। लॉकडाउन में मनरेगा के अंतर्गत ग्रामीणों को रोजगार देने में छत्तीसगढ़ अभी पूरे देश में प्रथम स्थान पर है। देश भर में मनरेगा कार्यों में लगे कुल मजदूरों में से करीब 24 फीसदी अकेले छत्तीसगढ़ से हैं।’’

राज्य सरकार ने ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि मनरेगा कार्यों में अभी पूरे देश में 77 लाख 85 हजार 990 मजदूर संलग्न हैं। इनमें सर्वाधिक 18 लाख 51 हजार 536 मजदूर अकेले छत्तीसगढ़ से हैं, जो कुल मजदूरों की संख्या का करीब एक चौथाई है। इस सूची में 14 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ राजस्थान दूसरे और 12 प्रतिशत भागीदारी के साथ उत्तरप्रदेश तीसरे स्थान पर है।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport परिसर में जलभराव पर प्रबंधन की सफाई, 30 मिनट में स्थिति सामान्य

Mumbai के Vile Parle की शांता भवन इमारत में आग से 2 की मौत, 6 लोग झुलसे

Hariyali Amavasya 2026: सावन की अमावस्या पर बन रहे विशेष संयोग, जानें Puja Vidhi और दान का महत्व

Rahul Gandhi ने PM Modi पर लगाया देश के हित बेचने का आरोप, Adani केस का दिया हवाला