छत्तीसगढ़: कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दुर्ग जिले में लॉकडाउन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2021

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिला प्रशासन ने जिले में छह अप्रैल से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन करने का फैसला किया है। दुर्ग जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने छह अप्रैल से 14 अप्रैल तक पूरे जिले में लॉकडाउन का निर्णय लिया है। अधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा है कि जिले में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद यह जरूरी है कि लॉकडाउन के माध्यम से इसे नियंत्रित किया जाए।

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश में रोहिंग्या शिविर के पास लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत

दुर्ग जिले में बृहस्पतिवार तक 40,068 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। 9,883 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 754 लोगों की मृत्यु हुई है। जिले में पिछले दो सप्ताह के दौरान 10,295 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कलेक्टर स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार लॉकडाउन का फैसला कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय

West Bengal bypoll: नंदीग्राम में BJP की हासिरानी रथ 49922 वोटों से आगे

नरेंद्र मोदी ने आपातकाल...दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द होने पर भड़के अभिजीत दीपके, सौरव दास बोले- बादशाह इतना डर गए हैं कि...