छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने के संदेह में महिला की हत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2024

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने 40 वर्षीय महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने मद्देड़ थानाक्षेत्र के लादेड़ गांव में रहने वाली यालम सुकरा को शनिवार को अगवा कर लिया और उसे पास की एक पहाड़ी पर ले गए।

उन्होंने बताया कि सुकरा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव को इलाके में छोड़ दिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल से नक्सलियों की मद्देड़ क्षेत्रीय कमेटी का एक पर्चा बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि पर्चे में नक्सलियों ने महिला पर 2017 से पुलिस मुखबिर के तौर पर काम करने का आरोप लगाया। अधिकारी ने बताया कि हमलावरों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस घटना के साथ ही नक्सलियों ने इस साल बीजापुर समेत सात जिलों वाले बस्तर संभाग में अब तक 60 से अधिक लोगों की हत्या की है। नक्सलियों ने छह दिसंबर को बीजापुर के बासागुड़ा क्षेत्र में आंगनवाड़ी में काम करने वाली एक महिला सहायिका की पुलिस मुखबिर होने के संदेह में हत्या कर दी जबकि चार दिसंबर को बीजापुर में अलग-अलग स्थानों पर दो पूर्व सरपंचों (ग्राम पंचायत प्रमुखों) की हत्या कर दी गई थी।

प्रमुख खबरें

New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण India के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुए Devon Conway

West Bengal में Industrial Policy से तय होगी समय सीमा, CM Suvendu Adhikari ने दिया भरोसा

Delhi के Gaffar Market में लगी भीषण आग, 22 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार 18-पहिया ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, 3 मासूमों सहित सातों लोगों की मौत