छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने वाहनों और मशीनों में लगाई आग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2022

कांकेर (छत्तीसगढ़), छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगीं तीन मशीनों और दो वाहनों में आग लगा दी। नक्सलियों द्वारा आगजनी का वीडियो रिकॉर्ड करने और इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की भी खबर है। कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार शाम जिले के कलमुच्चे और मरापी गांव के मध्य नक्सलियों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत सड़क निर्माण के काम में लगे दो ट्रकों, दो मिक्सर मशीनों तथा एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी। सिन्हा ने बताया कि हथियारबंद नक्सलियों ने शुक्रवार को शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर निर्माण स्थल पर धावा बोला और मजदूरों को काम बंद करने के लिए कहा और बाद में नक्सलियों ने मशीनों और वाहनों में आग लगा दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जानकारी मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा घटना के लिए जिम्मेदार नक्सलियों की खोज शुरू कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 2007 के पुराने मामले में गिरफ्तार

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी