Chhattisgarh: BJP पर Pawan Khera का तंज, बोले- बटन कमल पर दबेगा, वीवीपैट से अडानी निकलेगा

By अंकित सिंह | Oct 13, 2023

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने समाज के हर वर्ग के साथ न्याय किया। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि जब किसानों को आर्थिक रूप से समर्थन दिया जाता है तो प्रधानमंत्री इसे रेवड़ी (मुफ्त) कहते हैं... लेकिन जब इसे अडानी को दिया जाता है तो वह इसे राहत के रूप में देखते हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता का कांग्रेस के प्रति भरोसा बढ़ा है इसी भरोसे के दम पर ‘‘अब की बार 75 पार’’ का लक्ष्य पूरा होगा। 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Election: राजस्थान में कांग्रेस के इस किले को कभी फतह नहीं कर पाई BJP, इस बार चल सकती है ऐसा दांव

इससे पहले आज, पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, अंबिका सोनी, एमपी कांग्रेस प्रमुख कमल नाथ और कई अन्य नेताओं सहित शीर्ष नेतृत्व के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। कांग्रेस ने कहा था कि वह पितृपक्ष के बाद उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में हुई बैठक में मुख्यमंत्री, सभी कैबिनेट मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी पुरानी सीट पाटन से चुनाव लड़ेंगे। खबरों के मुताबिक कांग्रेस छत्तीसगढ़ में किसी भी मंत्री का टिकट नहीं काटेगी और सभी मंत्री एक बार फिर चुनावी रणभूमि में नजर आएंगे। छत्तीसगढ़ राज्य की शेष 42 सीटों पर एक से अधिक उम्मीदवार होने के कारण उम्मीदवारों का निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Astronaut Anil Menon और सोफी एडेनोट ने ISS पर Spacewalk पूरी कर लगाया नया एंटीना

मशहूर गायिका Dolly Parton का निधन, 80 की उम्र में Nashville में ली अंतिम सांस

Sensex में 285 अंकों की बढ़त, Nifty उछाल के साथ 24,356 के पार खुला

Meerut Police ने हनुमान मंदिर से दानपेटिका चुराने वाले आरोपी को दबोचा, 2890 रुपये बरामद