सोशल मीडिया पर छाया रहा छत्तीसगढ़ का वर्चुअल मैराथन, CM सहित एक लाख से ज्यादा लोगों ने लगाई दौड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2020

रायपुर। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के 2 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित वर्चुअल मैराथन में आज एक लाख से ज्यादा लोगों ने दौड़ लगाई। बलरामपुर से सुकमा तक सभी 28 जिलों के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री  बघेल भी इस आयोजन में शामिल हुए। इस मैराथन के लिए सुबह 6 बजे से 11 बजे तक का समय तय किया गया था, समय-सीमा बीतने के बाद भी मैराथन जारी था। कोरोना की परिस्थितियों को देखते हुए राज्य के खेल एवं युवा कल्याण तथा जनसंपर्क विभाग ने इस खास तरह के मैराथन का आयोजन किया था। आम-तौर पर आयोजित किए जाने वाले मैराथन से अलग इस वर्चुअल मैराथन में कोरोना-काल की सावधानियों को देखते हुए प्रतिभागियों को कोविडकाल के नियमों का पालन करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी दौड़ती हुई तस्वीर या वीडियो अपलोड करनी थी। आयोजन की थीम - 'बात हे अभिमान के, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के '- तय की गई थी। तस्वीरें और वीडियो  हैशटैग runwithchhattisgarh के साथ अपलोड करने की अपील की गई थी। फेसबुक और ट्वीटर पर यह हैशटैग दिनभर ट्रेंड करता रहा। आयोजन में शामिल होने के लिए 71 हजार लोगों ने पंजीयन कराया था, लेकिन सुबह 11 बजे तक एक लाख से अधिक लोग इस आयोजन में शामिल हो चुके थे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सुबह की शुरुआत इस वर्चुअल-मैराथन में शामिल होकर की। उन्होंने खास टीशर्ट के साथ दौड़ते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की। उन्होंने कहा मेरे साथ छत्तीसगढ़ की जनता और छत्तीसगढ़ का स्वाभिमान दौड़ रहा है, आप भी दौड़ें। 

प्रमुख खबरें

US Inflation: जुलाई में 3.7% पर अटकी महंगाई दर, Fed के Interest Rates बढ़ाने की संभावना ने बढ़ाई हलचल

Nepal Flood: CM Yogi ने महराजगंज और कुशीनगर प्रशासन को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

MMDR Act के खिलाफ Supreme Court जाएगी झारखंड सरकार, 14,000 करोड़ राजस्व नुकसान का दावा

Nepal Floods में 95 लोगों की मौत, 133 भारतीय समेत करीब 500 लापता