छत्तीसगढ़ के CM को लेकर बैठक खत्म, राहुल गांधी पर छोड़ा गया फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2018

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर हुई लंबी बैठक के बाद शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के चयन का फैसला गांधी पर छोड़ दिया गया।सूत्रों के मुताबिक नए मुख्यमंत्री की घोषणा देर रात अथवा कल रायपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हो सकती है। गांधी के आवास पर ‘12 तुगलक लेन’ पर तीन घंटे की बैठक के बाद मुख्यमंत्री की घोषणा नहीं की गई, हालांकि पहले इस तरह की खबरें थीं कि यह घोषणा बैठक के बाद कर दी जाएगी।

इस बैठक में छत्तीसगढ़ के लिए पर्यवेक्षक मल्लिर्काजुन खड़गे, पार्टी के राज्य प्रभारी पी एल पुनिया और मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल माने जा रहे चार प्रमुख नेता- टी एस सिंह देव, ताम्रध्वज साहू, भूपेश बघेल और चरणदास महंत शामिल हुए।बैठक में शामिल रहे एक नेता ने बताया, ‘‘बैठक में शामिल सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री का फैसला राहुल गांधी जी पर छोड़ दिया। वह जो भी निर्णय लेंगे वह सबको स्वीकार्य होगा।’’

यह भी पढ़ें: अशोक गहलोत होंगे राजस्थान के CM, पायलट बनेंगे डिप्टी सीएम

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि मुख्यमंत्री की घोषणा आज देर रात या फिर कल विधायक दल की बैठक में कर दी जाए।’’।छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 90 सदस्यीय विधानसभा में 68 सीटें हासिल हुई हैं। 

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा