छत्तीसगढ़ : सुकमा में छात्रों के भोजन में फिनाइल मिलाने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2025

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक सरकारी आवासीय विद्यालय के छात्रों के भोजन में फिनाइल मिलाने के आरोप में पुलिस ने सहायक शिक्षक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, साहू ने छात्रावास अधीक्षक पटेल के साथ अपने निजी मतभेदों के कारण 21 अगस्त को स्कूल के छात्रों के लिए रात के खाने में पकाई गई सब्जी में कथित तौर पर फिनाइल मिला दिया था। जब पोर्टा केबिन के एक कर्मचारी ने भोजन में दुर्गंध महसूस की और पास में फिनाइल की खाली बोतलें देखी तब उसने पटेल को इस बारे में सूचित किया। इसके बाद, भोजन को जल्दी से सुरक्षित तरीके से बाहर फेंक दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि पटेल ने पूरी घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी, जिसके बाद सुकमा के जिलाधिकारी ने इसकी जांच के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि जांच में साहू की कथित भूमिका सामने आई है।

उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर पटेल ने छिंदगढ़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान साहू ने पुलिस को बताया कि उसने छात्रावास अधीक्षक पटेल के साथ कुछ व्यक्तिगत रंजिश के चलते यह अपराध किया।

उन्होंने बताया कि राज्य के दुर्ग जिले के पतोरा गांव के निवासी साहू पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है