छत्तीसगढ़ : कोरबा में प्रेम साबित करने के लिए युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2025

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले मेंप्रेम का सबूत देने के लिए एक युवक ने युवती के घर में जहर खा लिया, जिसके कारण बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि वह मामले की जांच कर रही है।

कोरबा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश सिंह ठाकुर ने बताया कि लेमरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवपहरी गांव केयुवक कृष्ण कुमार पंडो (20) ने कथित तौर पर जहर खाकर कर जान दे दी है।

ठाकुर ने बताया कि पंडो ने 25 सितंबर को जहर खायाथा, जिसे 27 सितंबर को कोरबा शहर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान आठ अक्टूबर को उसकी मौत हो गई।

युवक के परिजनों का आरोप है कि युवक ने मौत से पहले उन्हें बताया था कि वह एक युवती से प्रेम करता था। जब युवती के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तब उन्होंने युवक को करीब के गांव स्थित अपने घर में बुलाया और प्रेम साबित करने के लिए जहर पीने की बात कही। उनकी बातों में आकर युवक ने जहर का सेवन कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक ने एक युवती के परिवार के सदस्यों के कहने पर जहर खा लिया था। पुलिस युवक की मौत के कारण और सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

प्रमुख खबरें

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात

Global Tension का असर: महंगा कच्चा तेल और मजबूत Dollar, रुपये को Record Low पर लाए

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में तेज बढ़त