By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2023
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मंगलवार सुबह नक्सलियों द्वारा लगाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट होने से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना कांकेर से करीब 120 किलोमीटर दूर कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिलपरस गांव में हुई, जब बीएसएफ की एक टीम सड़क सुरक्षा अभियान पर निकली थी।