Chhattisgarh: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, डीआरजी का एक जवान भी शहीद

By अंकित सिंह | Mar 20, 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर वन क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मुठभेड़ के दौरान बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड के एक जवान की मौत हो गई। गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर मुठभेड़ और तलाशी अभियान जारी है। इस दौरान सुरक्षा बलों ने हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। पिछले सप्ताह छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 17 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। 

इसे भी पढ़ें: Bhupesh Baghel के बेटे के घर ED ने मारा छापा, छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, उसूर थाना क्षेत्र के गुंजेपरती के जंगलों से 10 नक्सलियों को विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार किया गया। बासागुड़ा थाना क्षेत्र के राजपेंटा के जंगलों से विस्फोटकों के साथ सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और भैरमगढ़ पुलिस स्टेशन के संयुक्त अभियान में विस्फोटकों के साथ एक माओवादी को गिरफ्तार किया गया। इस बीच, मंगलवार को छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और बस्तर के विकास के लिए मास्टर प्लान पेश किया, जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को बुनियादी ढांचे, उद्योगों और पर्यटन के केंद्रों में बदलने की रणनीति की रूपरेखा बताई गई।

प्रमुख खबरें

चक्रवात Arnab का खतरा: Andhra Pradesh ने 20 जिलों के लिए 27 करोड़ रुपये किए मंजूर

उत्तर प्रदेश में 2030-31 तक 500 नए Global Capability Center खोलने की तैयारी

100 करोड़ के कथित घोटाले में DMK नेता महेश पोय्यामोझी की अग्रिम जमानत मद्रास हाईकोर्ट से खारिज

सुलतानपुर की विशेष अदालत ने Rahul Gandhi को मानहानि मामले में बरी किया