Chhattisgarh: दुर्घटनावश यूबीजीएल का गोला फटा, सीआरपीएफ का जवान घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2024

 छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (यूबीजीएल) का गोला दुर्घटनावश फट जाने से केंद्रीय रिवर्ज पुलिस बल का एक जवान घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गलगम गांव के करीब यूबीजीएल का गोला फटने से सीआरपीएफ की 196 वीं बटालियन का जवान घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबल के जवान गलगम मतदान केंद्र से पांच सौ मीटर की दूरी पर नक्सल विरोधी अभियान पर थे तब उनसे यूबीजीएल का गोला दुर्घटनावश फट गया। इससे एक जवान घायल हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद घायल जवान का प्राथमिक उपचार किया गया। उसे बाहर ले जाया जा रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट पर शुक्रवार को मतदान जारी है। क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षाबलों के 60 हजार से अधिक जवानों को तैनात किया गया है।

प्रमुख खबरें

World Hypertension Day 2024: हर साल 17 मई को मनाया जाता है वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे, जानिए महत्व

PoK में झड़पों के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने स्थानीय मुद्दों के हल के लिए समिति गठित की

कांग्रेस ‘परिवारवाद मोह’ में फंस गई है: नायब सिंह सैनी

Madhya Pradesh : नशे के आदी व्यक्ति ने पिता की हत्या की, मां को जख्मी किया