चिदंबरम ने बिहार-MP के मतदाताओं से की अपील, बाइडेन की विभाजन के बजाए एकता चुनने की टिप्पणी को रखें याद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बिहार, मध्य प्रदेश और भारत के अन्य हिस्सों के लोगों से रविवार को अपील की कि वे मतदान करते वक्त अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन की ‘विभाजन के बजाए एकता’को चुनने वाली टिप्पणी को याद रखें। बाइडेन ने अमेरिकी मतदाताओं से भय के बजाए उम्मीद, विभाजन के बजाए एकता को चुनने को कहा था, चिदंबरम ने कहा कि भारतीय मतदाता भी इसी राह पर चलकर मतदान करें। बिहार में तीन चरणों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव का पहला चरण 28 अक्टूबर को है। 

इसे भी पढ़ें: चिदंबरम ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य दलों के गठबंधन का किया समर्थन, विशेष दर्जे की बहाली की मांग की

इसके अलावा देश के 12 राज्यों में लोकसभा की एक सीट तथा विधानसभा की 56 सीटों के लिए उपचुनाव तीन नवंबर और सात नवंबर को होने हैं। विधानसभा की जिन 56 सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें से 28 सीटें मध्य प्रदेश में हैं। चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने कल कहा था, ‘हम भय के बजाए उम्मीद को चुनते हैं, विभाजन के बजाए एकता को, कल्पना के बजाए विज्ञान को और झूठ के बजाए सच को चुनते हैं’, इस प्रण को बिहार, मध्य प्रदेश और देश के किसी भी हिस्से के लोगों को इस महीने मतदान केंद्र पर जाते वक्त अपने जेहन में रखना चाहिए।’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जेसिंडा अर्डेन के न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री चुने जाने से हमें यह उम्मीद मिलती है कि शालीनता और विकासोन्मुखी मूल्य लोकतंत्र में विजयी हो सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Chaitra Navratri 2026: डोली पर आएंगी मां दुर्गा, इन 5 Lucky Zodiac Signs की चमकेगी किस्मत

भारत हथियारों का दूसरा सबसे बड़ा खरीददार, आत्मनिर्भर भारत को SIPRI की रिपोर्ट से झटका!

Jal Jeevan Mission को मिला Mega Push, Modi Cabinet ने 2028 तक बढ़ाया, ₹8.69 लाख करोड़ मंजूर

Nepal में राजनीतिक पीढ़ी परिवर्तन, 40 साल से कम उम्र के युवा सांसदों की संख्या हुई डबल,