वित्त मंत्री मतिभ्रम की दुनिया में जी रही हैं, चिदंबरम ने सीतारमण की टिप्पणी पर किया पलटवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2023

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ‘‘संप्रग ने एक दशक बर्बाद कर दिया’’ वाली टिप्पणी को लेकर उन पर पलटवार करते हुए कहा कि 2004-2014 के दौरान सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत थी, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार के पहले नौ वर्षों के दौरान यह 5.7 फीसदी रही। बृहस्पतिवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान हस्तक्षेप करते हुए, सीतारमण ने कहा था कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) ने ‘‘भ्रष्टाचार और भाईचारे के कारण एक दशक बर्बाद कर दिया।’’

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के नारायणा इलाके में गैस रिसाव से एमसीडी स्कूल के 28 विद्यार्थी बीमार, प्राथमिकी दर्ज

उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2004 से 2009 के बीच की पांच साल की अवधि के दौरान सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 8.5 प्रतिशत थी। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि 2004 से 2014 के बीच की दस साल की अवधि के दौरान सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत थी।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Meerut में पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी Police

पाकिस्तान को आतंकवाद के नतीजे भुगतने होंगे, संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने शहबाज़ शरीफ़ को दिया करारा जवाब

Donald Trump ने शेयर किया Shehbaz Sharif का UN भाषण वीडियो, ऑपरेशन सिंदूर पर जताया था आभार