भाजपा पर बरसे चिदंबरम, कहा- सत्ता में बैठे लोग हैं असली टुकड़े-टुकड़े गैंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने लोकतंत्र सूचकांक में भारत के 10 स्थान लुढ़कने को लेकर बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में लोकतांत्रिक संस्थाओं को शक्तिहीन किया गया है और सत्ता में बैठे लोग असली  टुकड़े-टुकड़े गैंग  हैं।

इसे भी पढ़ें: CAA-NPR के 5 आलोचकों के साथ बहस को क्यों नहीं स्वीकार कर रहे प्रधानमंत्री: चिदंबरम

दरअसल, द इकोनॉमिस्ट इंटेलीजेंस यूनिट (ईआईयू) द्वारा 2019 के लिये लोकतंत्र सूचकांक की वैश्विक सूची में भारत 10 स्थान लुढ़क कर 51वें स्थान पर आ गया है। संस्था ने इस गिरावट की मुख्य वजह देश में “नागरिक स्वतंत्रता का क्षरण” बताया है। सूची के मुताबिक भारत का कुल अंक 2018 में 7.23 था जो अब घटकर 6.90 रह गया है। यह वैश्विक सूची 165 स्वतंत्र देशों और दो क्षेत्रों में लोकतंत्र की मौजूदा स्थिति का एक खाका पेश करती है।

प्रमुख खबरें

आईलाइनर से लेकर मस्कारा तक, आपकी सोच से कहीं पहले एक्सपायर हो जाते हैं ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स

जेनरेशन Z की भाषा में बोलने और सुनने की नई शुरुआत, PM मोदी की मिनिस्टर्स को सलाह-हर मंत्री पोस्ट करें इंस्टा रील

Middle East संकट का असर: Crude Oil में उबाल से Stock Market धराशायी, Sensex और Nifty के प्रमुख सेक्टर्स में भारी गिरावट

Hidden signs of Vitamin D deficiency: हड्डियां ही नहीं, पूरा शरीर देता है विटामिन डी की कमी के संकेत, जानिए कैसे