लटक रही गिरफ्तारी की तलवार, शुक्रवार को होगी सुप्रीम सुनवाई

By अभिनय आकाश | Aug 21, 2019

नयी दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया केस में दिल्ली हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत की याचिका खारिज होने के बाद से गिरफ्तारी के खतरे का सामना कर रहे पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से भी तत्काल राहत नहीं मिल पाई है। जस्टिस एनवी रमना की पीठ ने केस के बिना लिस्टिंग हुए सुनवाई से इनकार कर दिया है। चिदंबरम ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाने की मांग करते हुए यह याचिका दायर की है। उच्च न्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत की याचिका मंगलवार को खारिज कर दी थी। इसके बाद चिदंबरम के 11 वकीलों की टीम सीजेआई के कोर्ट में पहुंची, जहां अयोध्या मामले की सुनवाई चल रही थी। हालांकि मामले की सुनवाई समाप्त होने के बाद चिदंबरम की टीम सीजेआई के समक्ष मसले को नहीं रख पाई। अब इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई तय की गई है। 

प्रमुख खबरें

JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में Jharkhand CID ने 3 अभ्यर्थियों को पकड़ा, कुल 19 गिरफ्तार

Saint Vincent and the Grenadines में हिंसक गोलीबारी, चार लोगों की मौत और चार अन्य घायल

Bahraich में भारी बारिश और तूफान से 3 लोगों की गई जान, नदियां उफान पर

UN Tourism ने 1980 में शुरू किया था World Tourism Day, 27 सितंबर की तारीख है बेहद खास