Chidambaram ने मणिपुर हिंसा पर कहा- केंद्र ने संवैधानिक जिम्मेदारी का इंजन बंद कर दिया है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2023

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर हिंसाग्रस्त मणिपुर में स्थिति संभालने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए बुधवार कोकहा कि मोदी सरकार ने ‘‘संवैधानिक जिम्मेदारी का इंजन बंद कर दिया है तथा इसकी चाबी फेंक दी है।’’ उनकी यह टिप्पणी तब आयी है जब एक दिन पहले उच्चतम न्यायालय ने कहा कि मणिपुर में कानून और व्यवस्था तथा संवैधानिक तंत्र पूरी तरह ढह गया है। चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘‘मणिपुर सरकार पर उच्चतम न्यायालय द्वारा किये गये अभ्यारोपण को दिल्ली में पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) तथा इंफाल में सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) तक पहुंचने में कितना समय और लगेगा?’’

प्रमुख खबरें

NITI Aayog सदस्य Rajiv Gauba ने दी लाइसेंस और अनुमति प्रक्रिया सरल करने की सलाह

Calcutta HC ने Mamata Banerjee की रैली रोकी, श्रीरामपुर मैदान में सभा की दी मंजूरी

भारत ने Hockey में Pakistan को 19-0 से रौंदा, Junior Asia Cup Semi-Final में धमाकेदार एंट्री

AAP का Mission 2027: Bhagwant Mann को PAC में स्थायी सीट, चुनावी रणनीति में होगी बड़ी भूमिका