मिशन शक्ति पर बोले चिदंबरम, नासमझ सरकार करती है अपनी रक्षा क्षमता का खुलासा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने ‘मिशन शक्ति’ की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को लेकर कटाक्ष करते हुए शनिवार को कहा कि ‘नासमझ सरकार’ ही देश की रक्षा क्षमता का खुलासा करती है। उन्होंने बेरोजगारी दर के 45 वर्षों में सबसे उच्चतम स्तर पर चले जाने को लेकर भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि उपग्रह को मार गिराने की हमारे पास क्षमता कई वर्षों से रही है। सूझबूझ वाली सरकार देश की इस क्षमता को गोपनीय रखती है। सिर्फ नासमझ सरकार इसका खुलासा करेगी और रक्षा गोपनीयता को भंग करेगी।

बेरोजगारी दर का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने सवाल किया कि भारत में बेरोजगारी दर 7.1 फीसदी है जो पिछले 45 वर्षों में सबसे ऊपर है। क्यों? मोदी जी इसका जवाब देंगे? उन्होंने कहा कि एनएसएसओ के आंकड़े के मुताबिक 4.70 करोड़ नौकरियां चली गईं। क्यों? मोदी जी इसका भी जवाब देंगे?

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज