चिदंबरम ने मोदी सरकार को घेरा, पूछा- देश को निराशा से निकालने की कोई योजना है?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2019

नयी दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार पूर्व वित्त मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर बुधवार को चिंता जताई और सवाल किया कि क्या देश को निराशा के इस दौर से बाहर निकालने की कोई योजना सरकार के पास है। तिहाड़ जेल में बंद चिदंबरम की ओर से उनके परिवार ने उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह टिप्पणी पोस्ट की।

इसे भी पढ़ें: प्लास्टिक मुक्त समाज का PM मोदी ने किया आह्वान, कहा- समस्या समय के साथ गंभीर होती जा रही है

चिदंबरम ने कहा, मुझे अर्थव्यवस्था की बहुत चिंता है। गरीब लोग सबसे बुरी तरह प्रभावित हैं। कम आय, कम नौकरियां, कम व्यापार और कम निवेश से गरीब एवं मध्यम वर्ग प्रभावित होता है। उन्होंने सवाल किया,  इस मुश्किल और निराशा से देश को बाहर निकलने की सरकार के पास क्या क्या योजना है? गौरतलब है कि चिदंबरम को सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार किया है। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं और तिहाड़ जेल में बंद हैं।

प्रमुख खबरें

सांसद जी आज भाषण नहीं दिए, लगता है दावत...CM योगी ने रविकिशन पर ली चुटकी

CM बाल-बाल बचे: मंत्री Irfan Ansari का BJP पर बड़ा हमला, हत्या की साजिश का लगाया आरोप

MoRTH New Rules: अब सड़क पर खुले नहीं दौड़ेंगे Tippers और Dumpers, मंत्रालय ने जारी किया कड़ा नोटिफिकेशन

Hebrew University की Research में बड़ा खुलासा: Israel के फूड-एड सिस्टम में भारी असमानता और खामियां