चिदंबरम का भाजपा पर निशाना, थोक खरीदार एक दिन भारत के करीब सभी विधायकों को खरीद लेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2022

नयी दिल्ली। गोवा में कांग्रेस के आठ विधायकों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जाने को लेकर सत्ताधारी दल पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि 2014 के बाद से, भारतीय बाजार में एक “थोक खरीदार” है और एक दिन, वह खरीदार लगभग सभी विधायकों को खरीद लेगा और देश के मतदाताओं का मजाक उड़ाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने गोवा में कांग्रेस के उन तीन विधायकों की भी सराहना की जो अपने आठ सहयोगियों के साथ सत्ताधारी भाजपा में शामिल नहीं हुए।

इसे भी पढ़ें: रूस ने दुनियाभर में लोगों की संप्रभुता को छीनने का प्रयास किया : अमेरिका

40 सदस्यीय प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के अब सिर्फ तीन विधायक - कार्लोस फरेरा, यूरी अलेमाओ और अल्टोन डी कोस्टा- बचे हैं। चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, “गोवा की राजनीति का अभिशाप विधायकों की खरीदारी है। 2014 के बाद से, भारतीय बाजार में एक थोक खरीदार है। एक दिन, थोक खरीदार भारत के लगभग सभी विधायकों को खरीद लेंगे और भारत के मतदाताओं का मजाक उड़ाएंगे।

प्रमुख खबरें

England से मिली हार पर भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, बोले- हमारे Bowlers ने Plan ही फॉलो नहीं किया

Team India की हार के बीच बांगर का बड़ा खुलासा, Virat Kohli की तरह मेहनत से ही मिलेगी England में जीत

England में T20 सीरीज हार पर कोच Ryan Ten Doeschate की फटकार, कहा- विदेशी पिचों पर फेल

चीन में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ कमांडर सहित दो पायलटों की मौत: रिपोर्ट