चिदंबरम ने मोदी से कहा: ट्रम्प से पूछिए कि असम से 19 लाख लोगों का प्रत्यर्पण संभव है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2020

चेन्नई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने सीएए, एनआरसी और एनपीआर को लेकर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि वह देश की यात्रा पर आने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से पूछें कि क्या असम से 19 लाख लोगों को प्रत्यर्पित करना संभव है। चिंदबरम ने यहां सीएए विरोधी एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने यहां आने से भी पहले कहा है कि वह सीएए पर सवाल पूछेंगे। यदि छह से 10 लाख लोग प्रभावित होने वाले हैं, तो क्या यात्रा पर आने वाले नेता प्रश्न किए बिना जा पाएंगे?

इसे भी पढ़ें: कुछ ही घंटों में भारत की धरती पर कदम रखेंगे डोनाल्‍ड ट्रंप, स्वागत की तैयारियां पूरी

उन्होंने कहा, ‘‘किस देश ने 19 लाख लोगों को प्रत्यर्पित किया है? यदि नरेंद्र मोदी को कोई शक है तो वह ट्रम्प से सवाल पूछ सकते हैं और वह जवाब देंगे।’’ इस कार्यक्रम में जब चिंदबरम सभा को संबोधित कर रहे थे तभी एक बड़ा फ्लैक्स बोर्ड मंच पर गिर गया। बोर्ड मंच पर बैठे लोगों के ठीक पीछे लटका हुआ था। इस दौरान किसी को चोट नहीं आई।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान