आंध्र प्रदेश HC के मुख्य न्यायाधीश का सिक्किम तबादला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2020

नयी दिल्ली। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार माहेश्वरी का बृहस्पतिवार को सिक्किम स्थानानांतरण कर दिया गया। उन्हें सिक्किम उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वही,सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुप कुमार गोस्वामी को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। बृहस्पतिवार को कानून मंत्रालय की ओर से जारीअलग-अलग अधिसूचनाओं में यह जानकारी दी गई।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने कुछ सप्ताह पहले राज्य की शीर्ष न्यायपालिका के बारे में भारत के प्रधान न्यायाधीश से शिकायत की थी। एक अभूतपूर्व कदम के तौर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने छह अक्टूबर को भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एस ए बोबडे को पत्र लिखा था कि राज्य उच्च न्यायालय का उपयोग लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई उनकी सरकार को अस्थिर करने और गिराने के लिए किया जा रहा है। कानून मंत्रालय ने साथ ही मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा का स्थानांतरण कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर करने की अधिसूचना जारी कीहै। एक अन्य अधिसूचना में कहा गया कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जोयमाल्या बागची का स्थानांतरण आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश के रूप में किया गया है।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़ते खतरों के बीच जबरदस्त एक्शन में मोदी सरकार, भारतीय नाविकों की सुरक्षा के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

Prabhasakshi NewsRoom: AADHAR आयु का प्रमाण नहींः कोर्ट, Passport नागरिकता का प्रमाण नहींः MEA, नागरिक संशय में!

Jagannath Rath Yatra 2026: जाति-धर्म का कोई बंधन नहीं, ऐसे खींचें भगवान का Chariot, जानें Puri के नियम

बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं! दिल्ली में 108 सरकारी स्कूल की इमारतें असुरक्षित घोषित, 7 जल्द की जाएंगी जमींदोज