मुख्य न्यायाधीश ने न्यायाधीशों के रिक्त पदों से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2025

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने बृहस्पतिवार को एक जनहित याचिका की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया, जिसमें न्यायालय में न्यायाधीशों के सभी 81 रिक्त पदों को समय पर और शीघ्र भरने के लिए अदालती निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

बृहस्पतिवार को जब यह मामला सुनवाई के लिए आया, जनहित याचिकाकर्ता की ओर से जिरह के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता एसएफए नकवी पेश हुए। इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कमी को रेखांकित करते हुए जनहित याचिका में कहा गया है कि 24 करोड़ की आबादी वाले इस राज्य में 11,55,225 मामले लंबित हैं और वर्तमान में प्रत्येक 30 लाख लोगों के लिए केवल एक न्यायाधीश हैं जिसमें प्रत्येक न्यायाधीश औसतन 14,623 लंबित मामले देख रहे हैं।

याचिका में कहा गया है कि यह उच्च न्यायालय कार्य करने में पंगु की स्थिति में है क्योंकि यह 50 प्रतिशत से कम न्यायाधीशों के साथ काम कर रहा है जिससे 11 लाख से अधिक मामलों का दुर्गम ढेर खड़ा हो गया है।

याचिका के मुताबिक, भले ही अदालत 160 न्यायाधीशों की अपनी पूर्ण क्षमता पर पहुंच जाए तब भी प्रत्येक 15 लाख लोगों के लिए केवल एक न्यायाधीश उपलब्ध होंगे और प्रत्येक न्यायाधीश के पास करीब 7,220 लंबित मामले निपटाने के लिए होंगे।

याचिका में सुझाव दिया गया है कि उच्च न्यायालय को न्यायिक दिशानिर्देशों के जरिए एक अनिवार्य जवाबदेही का तंत्र स्थापित करना चाहिए जिसके लिए ऐसे कम से कम 20 संभावित उम्मीदवारों के नामों की जरूरत पड़ेगी जिनकी पद रिक्त होने से छह महीने पहले न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति की सिफारिश की जा सके।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन