मुख्यमंत्री ने पंचायत चौकीदारों के प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित किया

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 17, 2022

शिमला   मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज पंचायत चौकीदारों के एक प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने में कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि कर्मचारियों की सभी अदायगी उन्हें समय पर प्रदान की जाए।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने विख्यात पार्श्व गायक मोहित चौहान की ओर से प्रदान की गई राहत सामग्री को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पंचायत चौकीदारों के मासिक मानदेय मंे 900 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। अब पंचायत चौकीदार 6500 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में उनके मानदेय में 2350 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की गई है। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायत चौकीदारों की सेवाओं से सम्बन्धित नीति भी बनाएगी।  

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल ने साक्य सम्प्रदाय की शिक्षा के प्रसार पर बल दिया

आंगनवाड़ी कार्यकताओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की। उन्होंने उनके मानदेय में 1700 रुपये प्रतिमाह और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 900 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि के लिए आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने यूक्रेन से लौटे प्रदेश के विद्यार्थियों से वर्चुअल संवाद किया

आशा कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर उनके मानदेय में 1825 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस वृद्धि के साथ वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान 3700 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की गई है। भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मदन राणा ने मुख्यमंत्री द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों की मांगों को हल करने के लिए आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल ने विभिन्न क्षेत्रों में निवेश, तकनीकी और ज्ञान सहायता के लिए विश्व बैंक से अनुरोध किया

बेघरों को आश्रय प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार बेघरों को आश्रय प्रदान करने और झुग्गी-झौंपड़ियों में रहने वाले लोगों के जीवनस्तर में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री आज यहां शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के नेतृत्व में झुग्गी वासियों के एक प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: जेबीटी के रिक्त पदों को बैंचवाईज भर्ती के माध्यम से शीघ्र भरेगी प्रदेश सरकारः जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने कहा कि झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को जमीन का मालिकाना हक प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश स्लम ड्वेर्ल्ज़ (प्रोप्राइटी राइट्स) एक्ट, 2022 पारित किया है ताकि झुग्गी बस्तियों में रहने वाले सम्मान सहित जीवनयापन कर सकें।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि गरीब और जरूरतमंद लोगों के उत्थान के लिए शुरू की गई योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले। उन्होंने प्रदेश के लोगों से इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने झुग्गी बस्तियों ने रहने वाले लोगों को राहत प्रदान करने वाले इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।  

प्रमुख खबरें

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका

TTFI Suspension: खेल मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, आंतरिक विवादों के कारण Table Tennis Federation की मान्यता निलंबित