मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।’’

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर, 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था। वह 1989 में पहली बार, फिर 1993 और 2003 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। वे देश के रक्षा मंत्री भी रहे। यादव 1977 में जनता पार्टी की सरकार में पहली बार मंत्री बने थे।

मुलायम सिंह यादव ने 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की। समाजवादी विचारक और नेता राम मनोहर लोहिया से प्रेरित यादव जमीनी स्तर पर अपने गहरे जुड़ाव और पिछड़े वर्ग की लामबंदी के लिए जाने जाते थे।

मुलायम को मरणोपरांत वर्ष 2023 में ‘पद्म विभूषण’ से भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा सम्मानित किया गया। उनका 10 अक्टूबर 2022 को 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

प्रमुख खबरें

Surya Parvat Palmistry: हथेली का सूर्य पर्वत तय करता है आपका Career, जानें क्या कहती हैं आपकी रेखाएं

Donald Trump का Iran को Final Warning, देर होने से पहले सुधर जाओ, अंजाम अच्छा नहीं होगा

तकनीकी खराबी के बाद लौटी Air India की London जाने वाली फ्लाइट, Delhi Airport पर सुरक्षित लैंडिंग

कांग्रेस का बड़ा हमला: Asaduddin Owaisi हैं BJP की B-Team, उन्हीं के इशारे पर लड़ते हैं चुनाव