मुख्यमंत्री चौहान ने की नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ से फोन पर चर्चा

By दिनेश शुक्ल | May 15, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से फोन पर चर्चा कर उन्हें प्रदेश में कोरोना की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कई जिलों में बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए अभी प्रदेश में जनता कर्फ्यू व प्रतिबंधों को आगे बढ़ाये जाने की आवश्यकता है ताकि कोरना के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके, इस पर उन्होंने कांग्रेस से समर्थन माँगा।

इसे भी पढ़ें: लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा, क्या यही है कोरोना का मध्य प्रदेश मॉडल: कमलनाथ

कमलनाथ ने ब्लैक फंगस बीमारी पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश में अब ब्लैक फंगस बीमारी तेजी से अपने पैर पसार रही है, इसकी रोकथाम में उपयोग में आने वाली दवाइयों की भारी कमी हो चली है, इसकी कालाबाज़ारी चालू हो चुकी है, उसको लेकर भी सरकार तत्काल कड़े कदम उठाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नागरिकों को आसानी से बेहतर इलाज, स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इसको लेकर भी सरकार सभी आवश्यक कदम उठाये, साथ ही प्रदेश के नागरिकों को समय पर वैक्सीन मिले, इस दिशा में भी सरकार प्राथमिकता से कार्य करे।

प्रमुख खबरें

Asian Games: नागोया में भारतीय खिलाड़ियों के आवास संकट पर मदद को आगे आए प्रवासी

Asian Games में चौथी बार उतरेंगी Pranati Nayak, पहले पदक पर टिकी निगाहें

Ajit Agarkar के कार्यकाल पर BCCI सचिव Devajit Saikia ने कहा, उचित समय पर होगा फैसला

MMA Fighter Varun Sanyal और भारतीय निशानेबाजों को Asian Games में आवास के लिए परेशानी हुई