मुख्यमंत्री चौहान ने राधाबाई के यहाँ खाया खाना, पक्का मकान बनाने के दिए निर्देश

By दिनेश शुक्ल | Jan 06, 2021

इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय इंदौर प्रवास के दौरान बुधवार को इंदौर के भगीरथपुरा पहुँचे जहाँ उन्होंने दोपहर का भोजन एक मजदूर के परिवार के यहाँ किया। उन्होंने मजदूर की पत्नी राधाबाई और उनकी बेटियों के हाथों का बना भोजन खाया। इंदौर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और शहर को कई सौगातें भी ‍दी। मुख्यमंत्री एम.पी.एस.आइ.डी.सी. के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद विशेष तौर पर इस परिवार के साथ दोपहर का भोजन करने के लिए भागीरथुरा पहुंचे थे। 

इसे भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री की पत्नी की संयुक्त संचालक पद पर नियुक्ति, कांग्रेस ने कहा सैया भए कोतवाल तो डर काहे का

वही मुख्यमंत्री चौहान ने कलेक्टर को शासन की किसी योजना के तहत राधाबाई के कच्चे मकान को पक्का बनाने के भी निर्देश दिए। राधा बाई ने अपनी बेटियों हेमलता और संध्या के साथ मिलकर मुख्यमंत्री जी के लिए खाना बनाया था। उन्होंने आलू बटले की सब्ज़ी, दाल-चावल और रोटी बनायी थी। साथ में बड़े जतन से हलवा भी बनाया था।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा